दिल्ली कैपिटल्स के नए डायरेक्टर सौरव गांगुली को है उम्मीद, IPL तक लौट आएंगे ऋषभ पंत

सौरव गांगुली को उम्मीद है ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में ठीक होकर वापस लौट आएंगे जहां उनके पास दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालने का काम है। दिलचस्प बात ये है पंत को इन्हीं हालातों में कप्तानी मिली थी जब श्रेयस अय्यर चोटिल थे।

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट के नए निदेशक के तौर पर सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद अगली पारी शुरू की है। बोर्ड अध्यक्ष के तौर पर उनकी कई ख्वाहिश अधूरी रह गई लेकिन उनको लगातार दूसरा कार्यकाल नहीं मिल पाया। दादा चाहते थे कि वे अभी बीसीसीआई चीफ बने रहें। वे अब पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं जहां उन्होंने तेज-तर्रार रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर काम किया था।

अब दादा ने ऋषभ पंत को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। सौरव गांगुली को उम्मीद है कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2023 के लिए वापसी करेंगे। गांगुली ने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्रिकेट के नए निदेशक की भूमिका ली है।

गांगुली वे इंसान हैं जिन्होंने पंत का गेम काफी करीब से फॉलो किया है। पंत ने अपने शुरुआती सालों में कई आलोचक बना लिए थे। कंसिस्टेंसी में काफी कमी थी जो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनको बिना आलोचना के खेलने नहीं देती थी। तब दादा और पंटर ने मिलकर खुलकर इस बाए हाथ के बल्लेबाज की पैरवी की थी।

Leave a Reply